हीरो की बाइक खरीदने वालों के लिए बेहतरीन ऑफर आया है। जी हां, क्योंकि हीरो मोटोकॉर्प ने हीरो गिफ्ट ग्रैंड इंडियन फेस्टिवल ऑफ ट्रस्ट के सेकेंड आइटरेशन को अनवील कर दिया है। इस त्योहारी सीजन में हीरो मोटोकॉर्प के गिफ्ट प्रोग्राम में फ्रेश मॉडल, अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन, आकर्षक लाभ के साथ-साथ अट्रैक्टिव फाइनेंशियल स्कीम और बहुत कुछ देखने को मिलेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कौन से कलर ऑप्शन होंगे?

इस प्रोग्राम में ग्राहक हीरो मोटोकॉर्प के व्यापक पोर्टफोलियो से विभिन्न प्रकार के आकर्षक कलर विकल्पों की उम्मीद कर सकते हैं। इसमें पर्ल व्हाइट सिल्वर में हीरो जूम LX, मैट वर्नियर ग्रे में प्लेजर LX, टील ब्लू और मैट ब्लैक वैरिएंट में प्लेज़र CX शामिल है। प्लेज़र VX में मैट ब्लैक और पर्ल सिल्वर व्हाइट में फ्रेश डिजाइन होगी, जबकि ग्राहक डेस्टिनी प्राइम को नेक्सस ब्लू, पर्ल सिल्वर व्हाइट और नोबल रेड वैरिएंट में से चुन सकते हैं। इसके अलावा डेस्टिनी XTEC पर्ल सिल्वर व्हाइट कलर ट्रिम में उपलब्ध होगी।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

बाइक का कलर ऑप्शन

त्योहारी सीजन के दौरान आप HF डीलक्स के लिए न्यू कैनवास स्ट्राइप ट्रिम्स, सुपर स्प्लेंडर XTEC के लिए एक नया मैट नेक्सस ब्लू वैरिएंट और स्प्लेंडर + और स्प्लेंडर + XTEC के लिए पूरी तरह से न्यू ट्रिम्स की शुरुआत का इंतजार कर सकते हैं। पैशन+ को ब्लैक ग्रे ट्रिम में पेश किया जाएगा, जबकि पैशन XTEC मैट एक्सिस ग्रे डिजाइन के साथ आएगी।

कैश बोनस और एक्सचेंज बोनस

हीरो ग्राहकों को कई नए लाभ प्रदान करेगा, जिसमें ₹5,500 तक का कैश बोनस और ₹3,000 तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा अट्रैक्टिव फाइनेंशियल स्कीम भी मिल रही है। ग्राहक 6.99 प्रतिशत की कम ब्याज दर पर बाइक फाइनेंस करा सकते हैं। इतना ही नहीं हीरो की बाइक्स अभी खरीदने वाले ग्राहकों ‘बॉय नाऊ एंड पे इन 2024’ जैसा ऑफर मिल रहा है। इसका मतलब है कि अभी खरीदने वालों को 2024 में पेमेंट करना होगा।

कंपनी का लक्ष्य

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए हीरो मोटोकॉर्प के भारत बिजनेस यूनिट के बिजनेस हेड ऑफिशियल रंजीवजीत सिंह ने कहा कि हीरो गिफ्ट प्रोग्राम ग्राहकों द्वारा हम पर दिखाए गए अटूट विश्वास को मनाने के लिए कृतज्ञता का एक संकेत है। हीरो मोटोकॉर्प भारत में सबसे ज्यादा बेकने वाली बाइक है। गिफ्ट प्रोग्राम के माध्यम से हमारा टारगेट अट्रैक्टिव फाइनेंशियल स्कीम और कम ब्याज दरों के साथ मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की एक रोमांचक रेंज पेश करना है, जो ग्राहकों को हीरो बाइक्स को घर ले जाने में मदद करेगा।

Categorized in: