दतिमा मोड/ सूरजपुर(अनूप जायसवाल)- ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता ग्राम खरसुरा (कटाईपारा) में समापन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अमरजीत भगत व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाडे ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप जिला सदस्य गीता जायसवाल, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोहिबुल हसन (लोलो), अश्वनी सिंह, जफर हैदर, रामकृष्ण ओझा, वेद प्रकाश मिश्रा, मदन जायसवाल, छतरलाल सांवरे, संतोष पावले, जगलाल देहाती, भूलन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहन राजवाडे ने किया।
 

मुख्य अतिथि मंत्री अमरजीत भगत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव का नाम रोशन होता है और विजेता टीम को बधाई दी तथा उपविजेता को हार से सीख ले कर विजय की ओर ध्यान केंद्रित करने की बात कही एवं इस भव्य आयोजन की प्रशंसा की। फाइनल मैच करंजी और खरसुरा के बीच खेला गया, जिसमें करंजी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 40 रन की चुनौती दी, जबाब में खरसुरा ने 9 ओवरो में 5 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर खिताब में अपना कब्जा कर लिया। टूनामेंट में मैन ऑफ द सीरीज खरसुरा टीम के अंकित व मैन ऑफ द सीरीज डब्बू करंजी के टीम से बने। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ₹15001 और उप विजेता ₹8001 राशि वितरित किया। इस दौरान करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी सहित उनकी पूरी टीम उपस्थित रही।

समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित सतनारायण जायसवाल, रवि मंडल, कव्वाल, बिहारी, पिंकी सिंह, राम, लखन राजवाड़े, सतीश जायसवाल, संजय जायसवाल, आनंद जायसवाल, मुकेश, समीर व अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: