boAt इंडियन यूजर्स के लिए लगातार नए प्रोडक्ट ला रहा है। हाल में कंपनी ने अपनी नई स्मार्टवॉच- वेव सिग्मा को लॉन्च किया था। अब कंपनी यूजर्स के लिए एक नई स्मार्टवॉच लेकर हाजिर है। इस वॉच का नाम boAt Wave Neo Plus है। कंपनी नई वॉच में एक से बढ़ कर एक फीचर ऑफर कर रही है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ दमदार बैटरी और ढेर सारे हेल्थ सेंसर शामिल हैं। नई वॉच की कीमत 1599 रुपये है। इसे आप फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। बोट की यह नई वॉच चार कलर ऑप्शन- सेज ग्रीन, मैरीगोल्ड ब्लू, चेरी ब्लॉसम और ऐक्टिव ब्लैक में आती है।

बोट की नई वॉच 1.96 इंच की एचडी स्क्रीन के साथ आती है। इसमें ऑफर किए जा रहे डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 550 निट्स तक का है। वॉच में कई सारे वॉच फेस दिए गए है, जिन्हें यूजर अपने मूड और स्टाइल के हिसाब से सेट कर सकते हैं। यह वॉच क्रेस्ट प्लस ओएस पर काम करती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का भी फीचर दिया गया है। यूजर इस वॉच के जरिए कॉल करने के साथ ही इनकमिंग कॉल को रिसीव कर सकते हैं।

वॉच में कंपनी 10 कॉन्टैक्ट के आसानी ऐक्सेस के लिए क्विक डायल पैड भी ऑफर कर रही है। फिटनेस के लिए इसमें 700 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। वॉच में कंपनी एआई वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट भी ऑफर कर रही है। इसमें आपको हार्ट रेट, SpO2 और स्लीप सेंसर भी मिलेगा। वॉच में कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल का भी ऑप्शन दिया गया है। कंपनी इस वॉच में 260mAh की बैटरी ऑफर कर रही है। यह बैटरी सिंगल चार्ज पर 7 दिन तक चल जाती है। वहीं, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ वॉच की बैटरी 2 दिन तक चलती है।

Categorized in: