कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अगले 3 से 4 सप्ताह बेहद खास होने वाले हैं। आने वाले इन सप्ताह में कई कंपनियों की कार लॉन्च होने वाली हैं। इसमें ज्यादातर SUVs शामिल हैं। ऐसे में आप कोई नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा सा इंतजार करना चाहिए। हो सकता है आपके बजट में कोई बेहतर कार मिल जाए। जिन कंपनियों की कारें अगले 21 से 28 दिन के अंदर आएंगी उसमें टोयोटा, होंडा, सिट्रोन, टाटा के मॉडल शामिल हैं। चलिए इन कारों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

टोयोटा अगले महीने रुमियन MPV (Rumion) को लॉन्च करेगी। ये मारुति अर्टिगा पर बेस्ड होगी। मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा की तरह रुमियन की स्टाइलिंग भी अर्टिगा से थोड़ी अलग होगी। इसमें अपडेटेड फॉग लैंप हाउसिंग, इनोवा क्रिस्टा जैसी ग्रिल और नए डुअल-टोन एलॉय व्हील के साथ एक नया बंपर मिलेगा। इसमें 7-सीट कॉन्फिगरेशन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन, आर्कमिस साउंड सिस्टम और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें 4 एयरबैग्स, EBD के साथ ABD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, सीट बेल्ट रिमाइंडर शामिल हैं। इसमें अर्टिगा के जैसा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103hp का पावर 137Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसे 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के से जोड़ा जाएगा।

2. Honda Elevate
होंडा अपनी ऑल न्यू SUV एलिवेट अगले महीने लॉन्च करेगी। कंपनी इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है। ग्राहक इसे 21 हजार रुपए के टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। एलिवेट को कुल 4 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें SV, V, VX और ZX शामिल हैं। एलिवेट में 1.5-लीटर चार-सिलेंडर VTEC पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121 PS का पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या CVT ऑटोमैटिक यूनिट से जोड़ा गया है। इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इन-कार कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, चार-स्पीकर ऑडियो, एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, रिवर्स पार्किंग कैमरा शामिल हैं। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंट विटारा, किआ सेल्टोस, एमजी एस्टर, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर से होगा।

फ्रांस ऑटोमेकर सिट्रोन नई C3 एयरक्रॉस SUV लॉन्च करने की तैयार कर रही है। इंडिया में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी SUVs से होगा। C3 एयरक्रॉस में स्प्लिट हेडलैंप, LED DRLs, गोलाकार फॉग लाइट, एक चौड़ा एयर डैम जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस कार को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। इसका 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 110hp पावर जनरेट करता है, इसमें 205 Nm का टॉर्क मिलता है। भारत में C3 एयरक्रॉस के लिए बुकिंग अगले महीने से शुरू होगी। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फॉक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक, MG एस्टर, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाईराइडर और होंडा एलिवेट से होगा।’

4. Tata Nexon Facelift

टाटा की नेक्सन फेसलिफ्ट की डिटेल भी लॉन्चिंग से पहले सामने आ गई है। फेसलिफ्ट मॉडल का इंटीरियर कर्व कॉन्सेप्ट SUV से काफी मिलता-जुलता है। इसमें नया टचस्क्रीन सेटअप और दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ कुछ स्मूथ लाइंस, फ्लैट सर्फेस और कम फिजिकल कंट्रोल्स मिलेंग। सेंटर में एक फ्लोटिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन है, जो आउटगोइंग 7.0-इंच यूनिट की तुलना में एक बड़ा अपडेट है। इसमें नया सेंटर कंसोल भी मिलेगा, जिसमें टाटा का नया पेटेंटेड टच बेस्ड HVAC कंट्रोल पैनल मिलता है। इसमें 120hp पावर वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 115hp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन भी मिलता रहेगा। इन इंजन को MT और AMT गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।

Categorized in: