लखनपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात अमेरा खदान में हथियारबंद गिरोह ने कट्टे की नोक पर बलपूर्वक 7 ट्रकों से डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर ट्रक चालक भयभीत हैं। शनिवार को ट्रक चालकों ने लखनपुर थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की है।
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले की एक ही कंपनी की सात ट्रकें क्रमांक सीजी 10 बीएच 3800, सीजी 10 बीएच 6100, सीजी 10 बीएच 6500, सीजी 15 डीआर 9500, सीजी 13 एफ 1507, सीजी 31 ए 8130, सीजी 13 एएफ 1522 वाहन से 13 व 14 दिसंबर की दरम्यानी रात अमेरा खदान, कांटा घर और बूम बैरियर के पास खड़े थे। इसी दौरान 20 से 22 की संख्या में हथियार बंद बदमाश पहुंचे और कट्टे की नोक पर बलपूर्वक 7 ट्रकों से रस्सा, तिरपाल और डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिए। घटना के बाद से ट्रक चालक में भय का माहौल है। 14 दिसंबर, शनिवार को लखनपुर थाने में घटना की जानकारी दी गई है। लिफ्टरों और ट्रक चालकों ने बताया कि विगत 9 माह से डीजल चोरी की घटनाएं जारी हैं, जिससे ट्रक मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस हथियार बंद गिरोह को पकड़ने में कब तक सफल हो पाती है।
ओबीसी महासभा जिला सरगुजा द्वारा कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन …!

Categorized in: