अम्बिकापुर – छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव ने मदनवाड़ा नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए एसआई श्री श्याम किशोर शर्मा के परिजनों से मिलने ग्राम खाला पहुंचे। श्री सिंहदेव ने वीर शहीद श्री श्याम किशोर शर्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद एसआई के पिता श्री वृजमोहन शर्मा से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शहीद एसआई को बहादुर बताया श्री सिंहदेव ने शर्मा परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवारजनों ढांढस बंधाया। इस दौरान महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि श्री बालकृष्ण पाठक, पार्षद श्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने भी शहीद एसआई को श्रद्धांजलि दिए।
ज्ञातव्य है कि राजनंदगांव जिले के मदनवाड़ा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी एसआई श्री श्याम किशोर शर्मा शुक्रवार रात्रि में मदनवाड़ा थाने के परधौनी में नक्सलियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। शनिवार को राजकीय समान के साथ उनका अंतिम संस्कार ग्राम खाला में किया गया था।

Categorized in: