स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने अपने विभाग से इस्तीफा दे दिया है हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि नही हो सकी है। 

बताया जाता है कि टी एस सिंहदेव ने अपना इस्तीफा पंचायत विभाग से दिया है। और सीधे सीएम को इस्तीफा भेजा है सूत्रों के मुताबिक सिंह देव इस बात से नाराज थे उनके आदेश का पालन विभाग में नहीं हो रहा हैस्वास्थ्य विभाग से उनका इस्तीफा हुआ है या नहीं इसकी जानकारी अभी पता नहीं चली है। माना जा रहा है कि टीएस सिंह देव कि यह नाराजगी तब सामने आई है जब पंचायत के अफसर उनकी सुन नहीं रहे थे और किसी भी प्रोजेक्ट के लिए राशि भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी जिससे विकास कार्य अवरुद्ध थे। 

इसके पहले भी पंचायत विभाग में ऐसी घटनाएं हुई हैं जिससे सिंहदेव खासे नाराज बताए जा रहे थे। दूसरी ओर टीएस सिंह देव के इस अप्रत्याशित कदम से सरकार का चिंता पड़ना स्वाभाविक है। बात कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचेगी तो हो सकता है डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की जाये। 

सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा सौंप दिया है। अपने प्रभार वाले बाकी विभागों में कैबिनेट मंत्री के रूप में बने रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के पास अब लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीससूत्रीय, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) का प्रभार हैं।

Categorized in: