मनेंद्रगढ़ ! छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्र दृष्टा एवं माटी पुत्र स्व. बिसाहू दास महंत की 43 वी॑ पुण्यतिथि का कार्यक्रम शुक्रवार को शाम 5 बजे बीएड कॉलेज मोहरपारा मनेंद्रगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर मनेंद्रगढ़ के द्वारा आयोजित किया गया ! स्वर्गीय बिसाहू दास मह॑त की प्रतिमा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल सहित सभी कांग्रेसी जनों ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी !
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि स्व. बिसाहू दास महंत सच्चे अर्थों में जनप्रिय नेता थे। चार बार मध्यप्रदेश में केबिनेट मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में उनके ऐतिहासिक कार्य निर्वहन की क्षमता को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि स्वर्गीय बिसाहू दास महंत सादा जीवन उच्च विचार की गरिमा को जीवन का उच्चतम मूल्य मानते थे। अंत में आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा किया गया तथा वरिष्ठ कांग्रेसी स्वर्गीय सुरेश अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ! इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजेश शर्मा, छोटेलाल वर्मा, अभिषेक वर्मा, अनिल प्रजापति, व्यंकटेश सिंह, गिरधर जसवाल, अबरार अहमद, रुक्मणि खोबरागड़े, रूमा चटर्जी, ज्योति मजूमदार, शोभना वर्मा, इंदु सैनी, अमित पांडे, गोपाल यादव, राधे मिश्रा, अनिल वर्मा, राकेश यादव, मेंटल यादव, खोनेस्वर दास, गप्पू अंसारी, अतिकुर रहमान, रंजन शर्मा, संकेत शर्मा, शुभम सिंह एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।।

Categorized in: