विवेक पांडे बलंगी मे किए गए रेत भंडारन में से यूपी के वाहन द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी बलंगी द्वारा कार्रवाई की गई है। मौके से तीन ट्रक एक पोकलेन मशीन को जब्त किया गया है तथा वाहन चालकों के खिलाफ 41(1-4) सीआरपीसी धारा 379, 34 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार 21 जुलाई 2021 को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम बेबदी में सीतोष कुमार गुर्जर के रेत भंडारण में से चोरी का रेत भरने ट्रक क्रमांक यूपी 50 एटी 7109, यूपी 64 जीटी 6300, यूपी 62 बीटी 0302 में रेत भरकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बलंगी द्वारा पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम, अनुविभागीय अधिकारी धु्रवेश जायसवाल तथा उपपुलिस अधीक्षक डीके सिंह को अवगत कराया गया। अधिकारियों द्वारा निर्देश मिलते ही बलंगी चौकी प्रभारी के नेतृत्व में टीम रवाना हुआ और सीतोष कुमार गुर्जर के रेत भंडारण में तीन ट्रक, एक पोकलेन मिला, जिनके ड्राइवर फरार हो गए पता तलाश कर दिनांक 22 जुलाई 2021 को तीन ट्रक एक पोकलेन मशीन को जब्त किया तथा आरोपी ट्रकों के चालकों के विरुद्ध धारा 41(1-4) सीआरपीसी धारा 379, 34 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सतीश सोनवानी, सहायक उपनिरीक्षक राम मिलन मिश्रा, प्रधान आरक्षक शिव शरण पैकरा, राजेंद्र मिरी, अनिल पटेल, आरक्षक अभिषेक पटेल, रोशन, मूलधर सरवन, सलीम, मानसाय, महिला आरक्षक गीता और संगीता सक्रिय रहे।

Categorized in: