राजेन्द्र ठाकुर( राजू) बलरामपुर बलरामपुर। जिला मुख्यालय में नाबालिग स्कूली बच्चे लंबे समय से दोपहिया वाहनों में तीन सवारी लेकर फर्राटा भरते नजर आ रहे थे। पुलिस इन पर अंकुश लगाने स्वजनों से जुर्माना राशि वसूल की और समझाइश के बाद स्वजनों को वाहन सुपुर्द किया।
बलरामपुर में नाबालिग स्कूली बच्चों के द्वारा यातायात नियमों के विरूद्ध तीन सवारी लेकर दोपहिया चालन की खबर को पूर्व में छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसे संज्ञान में लेते हुए यातायात पुलिस ने औचक कार्रवाई की और कई नाबालिग स्कूली बच्चों के स्वजनों से जुर्माना की वसूली के साथ उन्हें आवश्यक समझाइश देकर वाहन सुपुर्द किया। यातायात प्रभारी राजेंद्र साहू ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई है। नाबालिग बच्चों के स्वजनों को समझाइश दी गई है कि वे बच्चों की सलामती को ध्यान में रखें। उन्होंने बताया कि 54 प्रकरणों में 21 हजार रुपये समन शुल्क की वसूली की गई है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बुटन सिंह, आरक्षक नरेंद्र यादव, अमित मिंज, सैनिक जयप्रकाश शामिल रहे।

Categorized in: