0 नवीनीकरण की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी

0कलेक्टर को ज्ञापन

चंचलेश श्रीवास्तव

सुरजपुर। गोंगपा ने अनुसूचित क्षेत्रों में रेत खदानों के नवीनीकरण का विरोध करते हुए उक्ताशय का ज्ञापन कलेक्टर को सौपा है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रदेश सरकार को अनुसूचित क्षेत्रों में रेत खदानों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने के घोषणा को जमीनीस्तर पर लागू करवाने के लिए मोर्चा खोल दिया  है। मांग पूरी न होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम ने कलेक्टर  को दिए ज्ञापन में सत्तीपारा के दो खदानों के नवीनीकरण के कार्यवाही को अवैध और विधि विरुद्ध बताते हुए रेत खदानों के नवीनीकरण को रोकने का आग्रह किया है। ज्ञापन के माध्यम से श्री केराम ने बताया है कि  विधानसभा सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुसूचित क्षेत्रों के रेत खदानों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने का संकल्प लिया है। किंतु शासन प्रशासन अभी भी सरगुजा संभाग के रेत खदानों का नवीनीकरण करने के फिराक में है। पेशा-एक्ट और पांचवी अनुसूची में अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा को सर्वोपरि और जल जंगल जमीन के संरक्षण और उपभोग के निर्णय के लिए सक्षम ईकाई माना है। ऐसे में शासन प्रशासन के द्वारा रेत खदानों को अन्य व्यक्ति या संस्था को लीज में दिए जाने का निर्णय विधिविरुद्ध है। पार्टी का यह भी आरोप है कि रेत खदानों में बिना कोरम के फर्जी ग्राम प्रस्ताव लिए जा रहै हैं। उन्होंने इसके निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।

Categorized in: