भाजपा सरकार ने 15 साल तक मरवाही का रोक रखा था विकास

मनेन्द्रगढ़ । मरवाही विधानसभा का उपचुनाव कांग्रेस सौ प्रतिशत भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी मरवाही हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है इसमें शक शंका की कोई बात नहीं है । 20 साल के लंबे इंतजार के बाद अब मरवाही के विकास के द्वार खुले हैं । कांग्रेस की भूपेश सरकार ने गौरेला पेंड्रा मरवाही को नया जिला बना कर एक बहुत बड़ी सौगात देकर विकास के द्वार खोल दिए हैं निश्चित रूप से अब मरवाही का संपूर्ण विकास होगा । उक्त बातें छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय निकाय मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री बुधवार को मनेंद्रगढ़ प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं । कोरिया जिला प्रभारी मंत्री श्री डेहरिया ने कहा कि 15 साल तक भाजपा सरकार ने झूठे वायदे कर वादों को पूरा नहीं किया और कांग्रेस सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में ही आधे से अधिक किए गए चुनावी वादों को पूरा कर दिया है शेष वादे भी पूरे किए जाएंगे । उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2003 के वर्ष 2008 के एवं वर्ष 2013 के विधानसभा के आम चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कई तरह के वादे किए थे जो पूरे नहीं किए झूठ के सहारे पर 15 साल तक भाजपा की सरकार चली है । मरवाही को विकास के लिए 20 वर्षों तक इंतजार करना पड़ा है 20 वर्ष के बाद कांग्रेस की सरकार आते ही मरवाही के विकास के द्वार खोल दिए गए हैं । छत्तीसगढ़ राज्य बनने के 20 सालों से मरवाही क्षेत्र की जनता जिला बनाने की मांग करती आ रही थी जिस मांग को भूपेश सरकार ने पूरा कर गौरेला पेंड्रा मरवाही को एक नया जिला बना कर बड़ी सौगात दी है अब तेजी के साथ मरवाही क्षेत्र का संपूर्ण विकास होगा। मरवाही उपचुनाव को कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी क्योंकि मरवाही की क्षेत्र की जनता विकास चाहती है और विकास के नाम पर कांग्रेस को सो प्रतिशत भारी बहुमत से जीत दिलाएगी । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में विकास के कार्य योजना बनाकर तेजी के साथ कर रहे हैं जिसके कारण ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरे देश में नंबर दो पर अपना स्थान प्राप्त किया है आगे यह प्रयास रहेगा कि संपूर्ण देश में नंबर एक का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हो । पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री डॉ शिव डेहरिया ने कहां थी छत्तीसगढ़ देश का एक ऐसा पहला राज्य है जिसकी लॉकडाउन के दौरान में भी आर्थिक स्थिति नहीं डगमगाई है । प्रदेश की जनता को किसी तरह के आर्थिक संकट से नहीं जूझना पड़ा है । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जो अब गाय का गोबर खरीदने जा रहा है छत्तीसगढ़ सरकार डेढ़ रुपए प्रति किलो के हिसाब से गोबर खरीद कर लोगों को एक तरफ जहां आर्थिक मजबूती देगी वही गोबर से कंपोज खाद बनाने का कार्य किया जाएगा । प्रभारी मंत्री डॉक्टर शिव डेहरिया ने कहा कि काँग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 36 वायदे किए थे जिसमें से 25 से ज्यादा वायदे डेढ़ साल के ही कार्यकाल में पूरा कर दिए गये शेष वायदे सवा 3 साल के कार्यकाल में पूरा कर दिए जाएंगे ।

Categorized in: