मनेंद्रगढ़! मनेंद्रगढ़ और केल्हारी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्यवाही करते हुए 20 लाख से अधिक का गांजा बरामद कर मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की है ! मुखबिर की सूचना पर मनेंद्रगढ़ वकेल्हारी थाना पुलिस ने 2 क्विंटल गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जप्त गांजा की कीमत 20 लाख 10000 रु आंकी गई है। वही इस तस्करी में प्रयोग में लाए गए एक पिकअप, एक बोलेरो व एक मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है। जिसकी कीमत 10 लाख 70000 रू आंकी गई है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।


मामले के संबंध में जानकारी देते हुए मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि पुलिस कप्तान कोरिया को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग वाहन में गांजा रखकर मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले हैं। पुलिस कप्तान के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला के मार्गदर्शन में एसडीओपी करण उके नेतृत्व मैं मुखबिर की सूचना पर उन सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई जो मध्यप्रदेश की ओर जाते हैं। इस बीच थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ ने परसगढ़ी नदी पुल पर एक पिक अप को रोककर जांच की गई तो उसमें 165 किलोग्राम गांजा मिला। वाहन में अभिषेक जायसवाल पिता कमलेश जायसवाल न्यू टिकरापारा चिरमिरी राशिद हुसैन पिता जाकिर हुसैन डोमन हिल चिरमिरी को गिरफ्तार किया गया । इस बीच उदलकछार मोड पर पुलिस टीम जांच कर रही थी तभी एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पीछा कर युवक को पकड़ा गया तो युवक सुनील दास पिता सरजू दास निवासी डोमनहिल के पास से 2 किलो गांजा बरामद हुआ। वही केल्हारी पुलिस की टीम मुख्य मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। तभी चेकिंग के दौरान एक बोलेरो में 2 व्यक्ति सवार थे जिसमें प्रदीप देवांगन पिता बुधलाल देवांगन निवासी बरहोल थाना रामानुजनगर व अब्दुल इब्राहिम उर्फ रज्जू पिता अब्दुल हनीब के पास से 34 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गांजा को उड़ीसा से लाना बताया । सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई! संपूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु डीएसपी जी एस साव ,उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़, सहायक उपनिरीक्षक आरआर भगत ,प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, आरक्षक इश्तियाक खान ,भूपेंद्र यादव, जितेंद्र ठाकुर, प्रमोद यादव ,विद्यानंद, राकेश शर्मा, दीपक मिंज, राजकुमार ,अशोक एक्का, मिथिलेश यादव, सीताराम बारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Categorized in: