मनेन्द्रगढ़ । छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कोरिया जिला के प्रभारी मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया के मनेंद्रगढ़ आगमन पर नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य आत्मीय स्वागत किया गया स्वागत से प्रभारी मंत्री गदगद नजर आए । उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय निकाय मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया को कोरिया जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है । कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में डॉक्टर शिव डेहरिया का 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया है । नगरीय निकाय मंत्री व कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया बुधवार को पेंड्रा मरवाही से प्रस्थान कर भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरों के साथ मनेंद्रगढ़ पहुंचे जहां पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के निवास के सामने नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के समस्त पार्षद एवं अधिकारी कर्मचारियों ने पुष्प वर्षा कर फूल माला लादकर प्रभारी मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया का भव्य स्वागत स्वागत किया गया । प्रभारी मंत्री का स्वागत करने के लिए काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं समेत खोगापनी , लेदरी व झगराखाण्ड नगर पंचायत के कांग्रेसी पार्षद पहुंचे थे । नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के निवास में प्रभारी मंत्री के स्वागत के दौरान मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल एवं चिरमिरी नगर पालिक निगम की महापौर कंचन जयसवाल व निगम सभापति गायत्री बिरहा भी पहुंची हुई थी । नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री डॉक्टर शिव डेहरिया का आतिशबाजी, ढोल ताशे तथा शैला नृत्य के साथ स्वच्छता दीदियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे , नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी , वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सिंह , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नजीर अजहर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, झगड़ा खांड नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश पांडे, चंद्रकांत चावड़ा, पार्षद पप्पू हुसैन, हमीदा, गौरी केरकेट्टा, आदित्य राज डेविड, सरदार बलबीर सिंह अरोरा, नगरपालिका इंजीनियर पवन साहू समेत नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के पार्षद व स्वच्छता दीदियां उपस्थित रहे ।

Categorized in: