मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)- सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो ने सोनहत विकासखण्ड का दौरा किया इस दौरान विधायक गुलाब कमरो कटगोड़ी पहुचे जहां उन्होंने 3 लाख रूपये की राशि से निर्मित जिम हाल का लोकार्पण किया, आम जनो की समस्याओं को सुन कर उसका निराकरण किया, इसके बाद विधायक कछार पहुचे जहां प्राचीन स्थल शिव गुफा में .3 लाख की लागत से बने शेड व सीढ़ी निर्माण का लोकार्पण किया, साथ ही यही से कछार में 10 लाख की लागत से बनने वाले गौठान निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया। विधायक गुलाब कमरो ने बोडार ग्राम में 54 लाख की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। विधायक गुलाब कमरो ने चकडंड ग्राम पंचायत पहुच कर लोगो को समस्याओं को सुना और उसका निवारण किया साथ ही भैंसवार ग्राम पंचायत में विधायक मद से बने शेड के साथ 10 लाख की लागत से मवेशी आश्रय स्थल, 403 मीटर सीसी सड़क लागत 15 लाख के साथ 10 लाख की लागत से सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर अकला सरई आजीविका संसाधन केंद्र भवन लागत लगभग 4 .68 लाख का भूमिपूजन किया! इस अवसर पर सोनहत एसडीएम श्रीमती नयनतारा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योत्सना राजवाड़े, तहसीलदार उत्तम रजक, जनपद सीईओ आर एस सेंगर, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, सोनहत जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गुलाब चौधरी, जनपद सदस्य शिव कुमारी, सरपंच गुलावती सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

सोनहत के विकास के लिए सतत प्रयासरत रहूंगा -विधायक गुलाब कमरो- विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि सोनहत क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है पक्की सड़के बनने जा रही है पुरानी जर्जर सड़को का मरम्मत भी लगातार जारी है, सीसी सड़क से लेकर बड़ी सड़के भी प्रस्तावित है सभी कार्य कराये जाएंगे, विधायक ने कहा कि सोनहत क्षेत्र में विकास की गति रफ्तार से निरन्तर आगे बढ़ते रहेगी, छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सरकार है किसानो का कर्ज माफी से लेकर न्याय योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है मनरेगा के कार्य में प्रदेश का देश भर में नाम हुआ है, सरकार द्वारा खरीदे जा रहे गोबर से किसानों के आय में बढ़ोत्तरी होगी, राम वन गमन पथ का जिक्र कर कहा कि सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है, इससे भरतपुर सोनहत का नाम पर्यटन में जुड़ेगा जो आने वाले समय मे विकास का नया आयाम बनेगा विधायक गुलाब कमरो ने सोनहत क्षेत्र में एकलब्य विद्यालय का जिक्र कर कहा कि कैलाशपुर से बोडार तक पक्की सड़क का निर्माण होगा, स्वास्थ्य व शिक्षा के साथ मूल भूत सुविधाओ को बढ़ाने की दिशा में कार्य होगा। उक्त आशय की जानकारी राज्यमंत्री गुलाब कमरों के जिला प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने दी है।

Categorized in: