मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)- छत्तीसगढ़ जिला जनपद पंचायत कर्मचारी संघ ने सोमवार को अपनी विभिन्न लंबित पड़ी मांगों को लेकर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों को एक ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों को पूरा किए जाने की मांग की है। जनपद पंचायत कर्मचारी संघ की लंबित पड़ी मांग आज तक पूरा नहीं हो सकी है कई बार जनपद पंचायत कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है इसके बावजूद भी उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। छत्तीसगढ़ जिला जनपद पंचायत कर्मचारी संघ ने सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरो से मुलाकात कर अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। राज्यमंत्री गुलाब कमरों से संघ पदाधिकारियों ने लंबित मांग जिला/जनपद पंचायत के मूल कर्मचारियों को पेंशन एवं संविलियन किये जाने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है।

राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने संघ के पदाधिकारियों को उनकी ज्वलन्त समस्याओं से प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत करा कर जल्द निदान कराने का भरोसा दिया है।

Categorized in: