मनेन्द्रगढ़- युवा कांग्रेस जवाहर बाल मंच के जिला संयोजक एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने अपना 24 वा जन्मदिन नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों और अस्पताल के कर्मचारियों को मास्क व ग्लव्स बाट कर बनाया। पेशे से इंजीनियर सौरव मिश्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष वो अपना जन्मदिन नेत्रहीन बच्चों के साथ आमाखेरवा मे धूमधाम से मनाते थे लेकिन इस बार कोरोना काल मे उन्होंने अपना जन्मदिन भीड़ भाड़ से दूर सादगीपूर्ण रूप से बनाने का निर्णय किया ताकि कोरोना महामारी के नियमों का उल्लंघन ना हो। मिश्रा ने अपने जन्मदिन पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के लिए ग्लव्स व मास्क, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, सी एम ओ रात्रे, नगर पालिका पार्षद नागेंद्र जायसवाल, श्यामसुंदर पोद्दार, इमरान खान के हाथों में सौपा साथ ही अस्पताल के कर्मचारियों के लिए ग्लव्स व मास्क, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक सुलेमान खान, ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी अवनीश पांडेय व लेखा शाखा प्रभारी जितेंद्र सेन के हाथों मे सौपा। मिश्रा ने कहाँ की कोरोना वैश्विक महामारी के रूप में सामने खड़ा है जिससे हमारे अस्पताल के लोग और सफाई कर्मचारी सीधे मुकाबला कर रहे है ताकि कोरोना महामारी के प्रकोप से आमजन को बचाया जा सके ऐसे में हमारा पहला कर्तव्य है कि हम कोरोना वारियर्स का सम्मान करें और उन्हें प्रोत्साहित करें ताकि उनका मनोबल बढ़ सके। इस दौरान आंनद यादव, प्रकाश तिवारी, उज्जवल सिंह, अभिमन्यु ओझा सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Categorized in: