अम्बिकापुर / सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने सेना के पराक्रम को याद किया। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री झा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सैनिकों के साहस और वीरता से हमें देश प्रेम की सीख मिलती है। सेना द्वारा समय-समय पर किए गए अद्वितीय कार्य और राष्ट्र की रक्षा के लिए दी गई बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सशस्त्र सेना झंडा दिवस का यह दिन भी हमें सैनिकों और उनकी भावनाओं से जुड़कर राष्ट्र प्रेम के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करता है। कलेक्टर ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस
निधि में भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए सहयोग राशि भेंट करते हुए कहा कि देश की सेवा करने वालों के सहयोग के लिए हम सभी को हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर श्री झा ने श्रीमती सुशीला देवी तथा श्रीमती अनिमा पुरकाईस को चिकित्सा अनुदान एवं आर्थिक सहायता राशि एवं भूतपूर्व सैनिक श्री मेनुएल बैक को सम्मान निधि राशि प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम में जिला सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, एसपी श्री अमित तुकाराम काम्बले, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल बीके पांडेय तथा कल्याण संयोजक श्री बी रामकृष्ण वर्मा तथा अन्य सैनिक उपस्थित थे।

Categorized in: