मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! लालपुर के खेल के मैदान में खेले जा रहे सेवन ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को आरसीसी रेलवे की टीम एवं फ्रेंड्स क्लब लालपुर की टीम के मध्य खेला गया जिसमें आरसीसी रेलवे की टीम विजेता बनकर खिताब में अपना कब्जा जमाया है ! क्रिकेट के फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, नगर पंचायत झगड़ाखांड के अध्यक्ष रजनीश पांडे, लखनलाल श्रीवास्तव एवं आशीष सिंह उपस्थित रहे ! मुख्य अतिथि मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी की गेंद पर चौका लगाकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया ! फाइनल मुकाबले में आरसीसी रेलवे की टीम फ्रेंड्स क्लब की टीम को हराकर विजेता बनी ! प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आठ – आठ ओवर का खेला गया ! क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन समिति के द्वारा विजेता टीम को 6100 रुपए एवं उपविजेता टीम को 3100 रुपए का ईनाम रखा गया था जिसमें विधायक डॉक्टर जायसवाल ने दो – दो हजार की बढ़ोतरी अपनी ओर से की जिसके कारण विजेता टीम को 8100 रुपए और उपविजेता टीम को 5100 रुपए का ईनाम प्रदान किया गया ! इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल के रूप में देखकर खेलना चाहिए खिलाड़ी भावना खेल में सर्वोपरि होती है ! उन्होंने कहा कि क्रिकेट का क्रेज कुछ ज्यादा ही है हर जगह क्रिकेट का खेल खेला जाता है ! आगामी दिनों में मनेंद्रगढ़ विधानसभा स्तरीय बड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें विजेता टीम को 1 लाख रुपये एवं उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा साथ ही क्रिकेट किट व ट्रैक सूट प्रदान किया जाएगा ! प्रतियोगिता में टीमों का प्रवेश निशुल्क रहेगा ! विधायक श्री जायसवाल की इस घोषणा से क्रिकेट के खिलाड़ियों में काफी उत्साह का संचार हुआ ! मंच का संचालन करते हुए संकेत शर्मा ने बताया कि लगातार 15 दिनों से चल रहे इस टूर्नामेंट ने शहर में काफी सुर्खियां बटोरी है। साथ ही इस टूर्नामेंट से युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। टूर्नामेंट को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष रवि जायसवाल, मोहम्मद इरफान, रिजवान मंसूरी, पीनल, संजय मिश्रा एवं अन्य साथियों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है ! जिसके फाइनल मुकाबले में आरसीसी रेलवे की टीम विजेता रही एवं उप विजेता के रूप में फ्रेंड्स क्लब की टीम रही!

Categorized in: