दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- रिस्तेदारी से घर की ओर वापस जा रहे पति-पत्नी पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे दोनो बुरी तरह से घायल हो गए है। जिसमें पति की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है और घटना से आसपास में भगदड़ मच गई। ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों के हमले से बच नहीं सके। दोनों पति-पत्नी को उपचार के लिए सूरजपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुन्दा निवासी लदबु देवांगन व मोहरमनिया देवांगन दोनो पति-पत्नी दोनों ईट भट्टे में काम करते हैं। शनिवार की सुबह को राई मेंहमानी कर वापस पैदल घर जा रहे थे तभी दतिमा चौक में स्थित प्रतीक्षालय के पास मधुमक्खियों के झूंड ने उस पर हमला कर दिया। जिस समय उस पर हमला हुआ, आसपास के लोगों ने करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी को सूचना दी जिसके बाद चौकी में पदस्थ साहिब गनी सहित अन्य पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा। मधुमक्खियों के चपेट में अन्य कई राहगीर भी आए। जिन्होंने अपना इलाज स्थानीय मेडिकल स्टोर में कराया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दतिमा चौक पर अकेसिया पेड़ में बड़ा आकार का मधुमक्खियों ने छाता लगा हुआ है और अक्सर लोगों पर मधुमक्खियां लोगों पर हमला कर देती हैं। कई बार मधुमक्खियों का छत्ता हटाने को कहा गया है, लेकिन उनके हटाया नही गया है। इसके कारण वे अत्यधिक परेशान हैं और इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है।

Categorized in: