दतिमा मोड़ (अनूप जायसवाल)- कलेक्टर के निर्देश पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल करंजी का जायजा सोमवार को बीईओ भैयाथान फुलसाय मरावी, बीआरसी राजेंद्र दुबे, सीएससी बोधन राम राजवाड़े, व्याख्यात रवि कांत वर्मा ने ली।

बतादे कि स्कूल टीम के द्वारा रिपोर्ट तैयार कर डीईओ को सौंप दिया गया है। इसमें स्पष्ट हो गया है कि स्कूल में टीचर की कमी है जिससे कि छात्र-छात्राएं काफी परेशान है और उनको अध्ययन करने में काफी दिक्कत हो रही है अन्य विषय के टीचरों के द्वारा पढ़ाया जा रहा है जोकि समझने में कठिनाई आ रही हैं, भवन काफी जर्जर हो चुकी है कभी भी गिरने का स्थिति बनी हुई है, स्कूल से काफी दूर में नल है और शौचालय पूरी तरह से ढह चुकी है। इसके चलते अब विभाग हरकत में गया है। वहीं स्कूल में सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बता दें गांव के इस स्कूल में मूलभूत सुविधाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, छात्राओं के द्वारा स्कूल के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर दूसरे दिवस कलेक्ट्रेट का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया था। जिसके बाद जांच टीम गठित कर स्कूल में भेजा गया। रिपोर्ट में बताया गया कि स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की बेहद कमी हैं। उन्होंनें रिपोर्ट में बताया कि जो शौचालय बनाई गई थी, तथा जो पहले बनाएं गए थे, वे उपयोग के लायक नहीं है। वह पूरी तरह से धंस चुकी है।

पूर्व में प्रकाशित खबरों पर भी डाले नजर…

https://cgfrontline.com/2021/11/27/36907/

https://cgfrontline.com/2021/11/26/36837/

Categorized in: