अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्र. 8 राजेन्द्रनगर निवासी रघुनाथ दास के सूने मकान का ताला तोड़कर लगभग एक लाख रुपये का जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच में ली है।
सरगुजा वन मंडल अंबिकापुर में वाहन चालक के पद पर पदस्थ राजेंद्रनगर निवासी रघुनाथ दास (56) ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे से 18 फरवरी के 11 बजे के बीच अज्ञात चोर घर के दरवाजे में लगा ताला तोड़कर आलमारी में रखा पुराना सोने एवं चांदी का जेवर चोरी कर लिए। 15 फरवरी को परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में अंबिकापुर से रायगढ घर में ताला लगा कर गए थे। 18 फरवरी को दिन में 11 बजे जब परिवार के साथ घर पहुंचे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अन्दर जाने पर पूरा सामान बिखरा हुआ था। घर में रखी दो आलमारी का लाकर टूटा हुआ था। आलमारी में रखा एक नग सोना का मंगलसूत्र, चांदी का हार सोना पालिस लगा हुआ, चांदी का हाफ कमर पट्टा, चोटी वाला चांदी का गजरा, चांदी का पायल एक नग गायब था। रिपोर्ट पर गांधीनगर थाना पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में ली है।

Categorized in: