डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने जिला अभियोजन अधिकारी एवं लोक अभियोजकों के साथ की साझा बैठक

अंबिकापुर। पूर्व लंबित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने साझा बैठक ली और जिला अभियोजन अधिकारी एवं लोक अभियोजकों से समन्वय स्थापित करके लम्बित दोषमुक्ति प्रकरणों के समीक्षा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने प्रकरणों में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई करने के लिये रिपोर्ट डीपीओ कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक दौरान प्रकरणों में दोषमुक्ति के कारणों की समीक्षा कर उन्हें दूर करने और दोषसिद्धि के आंकड़ों में वृद्धि करने के निर्देश दिये गये।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पूर्व के लंबित दोषमुक्ति के मामलों की समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करने एवं नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई करने के दृष्टिकोण से 26 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में जिला अभियोजन अधिकारी, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी एवं लोक अभियोजक के साथ समन्वय स्थापित करके साझा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अभियोजन अधिकारियों एवं लोक अभियोजक से पूर्व के लंबित सेशन ट्रॉयल मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों की रिपोर्ट डीपीओ कार्यालय में शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में दोषमुक्ति के कारणों की समीक्षा करके उन्हें दूर करने एवं दोषसिद्धि के आंकड़ों में वृद्धि करने पर भी चर्चा हुई। जिला अभियोजन अधिकारियों से प्रकरणों में दर्शित कमी/त्रुटियों को समय पर दूर करने संबंधी चर्चा की गई ताकि प्रकरण न्यायालय में विचारण दौरान कमी/त्रुटि का लाभ आरोपी को प्राप्त न हो एवं प्रकरण में दोषसिद्ध हो। बैठक के दौरान उप निदेशक अभियोजन राजेश खलखो, जिला अभियोजन अधिकारी चंद्र प्रकाश केशरी, सहायक अभियोजन अधिकारी अल्बर्ट टोप्पो, नटराज पाण्डेय, लोक अभियोजक गौरांगो सिंह, नरेन्द्र पाण्डेय (जीपी), विवेक शुक्ला (एसजीपी), रीडर अमित पाण्डेय समेत अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categorized in: