अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 10 साल चले मुकदमे के बाद अभिनेता सूरज पंचोली को बरी कर दिया।  एक खास मुलाकात में सूरज पंचोली कहते हैं, ‘एक इंसान के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय वह होता है जब वह 20 साल का होता है। लेकिन इस उम्र में मुझे एक आतंकवादी की तरह जेल में डाल दिया गया। अब मेरे बीते 10 साल कौन लौटाएगा?’ इस पूरे मामले में उनकी दलीलें क्या रहीं और किस वजह से वह बरी हुए, पढ़िए सूरज पंचोली का ये इंटरव्यू।
sooraj pancholi acquitted for this reason know about Actor sensational disclosure on Jiah Khan suicide letter
जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए आपको आरोपी बनाया गया तो उस समय आपकी क्या मनोदशा रही होगी? उस समय तो मुझे समझ में कुछ नहीं आ रहा था कि मेरे साथ क्या हो रहा है? 20-21 साल का था जब मुझे जेल में डाल दिया गया। मैंने पिछले 10 साल से यह सब क्यों झेला आज तक मुझे समझ में नहीं आया। ये मेरे 10 साल कौन वापस करेगा। 10 साल से मैं एक ऐसी लड़ाई लड़ रहा था जिसका मुझे लग रहा था कि कोई अंत ही नहीं होगा। कोर्ट ने जो भी फैसला लिया और कोर्ट में जो कुछ भी हुआ है। उन दो घंटों के फैसले में मेरी 10 साल की लड़ाई थी। यह दूसरों के लिए एक दिन की न्यूज हो सकती है लेकिन जो जिया के साथ हुआ है,वह किसी के साथ, किसी की फैमिली के साथ नहीं होना चाहिए।

Categorized in: