सीतापुर पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने के फिराक में लगे आरोपित को जेल भेजा

गिरजा ठाकुर


अंबिकापुर। सीतापुर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जो मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा था। इसकी सूचना मिलने पर तस्दीक के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव व पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को बाइक चोरी के मामले में सजग एवं सतर्क रहकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, एसडीओपी सीतापुर चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक रुपेश नारंग द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान संदेहियों पर नजर रखने अधीनस्थ कर्मचारियों को हिदायत दी गई है। इसके परिपालन में महेशपुर की ओर पेट्रोलिंग में निकली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति महेशपुर चौक के पास चोरी की मोटरसायकल होण्डा साइन की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस टीम महेशपुर चौक पहुंची तो एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ नजर आया, जिससे पूछताछ में अपना नाम पंकज कुमार प्रजापति बताया। मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर वह टालमटोल करने लगा। मोटरसाइकिल के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने पर उसके द्वारा कागजात नहीं होने की जानकारी दी गई। पूछताछ में आरोपित ने चोरी की मोटरसाइकिल होना स्वीकार किया। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रुपेश नारंग, प्रधान आरक्षक नंद कुमार प्रजापति, आरक्षक आलोक गुप्ता, पंकज देवांगन, अभिषेक राठौर शामिल रहे।

Categorized in: