नाबालिग बालिकाओं संबंधी अपराधों के विरुद्ध “गूंज” अभियान जारी
24 घंटे में किशोरी को बरामद कर आरोपित को भेजा जेल

गिरजा ठाकुर


अंबिकापुर। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बासेन से नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 24 घण्टे के अंदर आरोपित को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। बेटी के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की जानकारी स्वजनों ने पुलिस को दी थी। मामले में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता ने अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आपरेशन “गूंज” चलाकर आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में टीम गठित कर किशोरी की पता तलाश करने हेतु दिशानिर्देश दिए गए थे। इसी क्रम मे थाना प्रभारी उदयपुर धीरेन्द्र नाथ दुबे एवं पुलिस टीम विवेचना में जुटी तो पता चला कि किशोरी को गांव का ही रवि एक्का बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस आरोपित के घर की घेराबंदी कर किशोरी को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर ली। किशोरी ने पूछताछ करने पर बताया कि उक्त आरोपित के द्वारा विगत 2 वर्षों से बहला-फुसलाकर दैहिक शोषण किया जा रहा था। आरोपित ने के घटना कारित करना स्वीकार किया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक धीरेंद्रनाथ दुबे, सहायक उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह, महिला आरक्षक सुनीति राजवाड़े, आरक्षक देव नारायण सिंह, अजय शर्मा, नगर सैनिक अपीकेश्वर दास शामिल रहे।

Categorized in: