रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश की जनता की संतुष्टि के मापदंड पर देश में दूसरे नम्बर के मुख्यमंत्री का sस्थान दिलाया है। उनसे आगे सिर्फ ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक हैं। एक निजी कम्पनी के सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के कामकाज से 56.74 फीसदी जनता पूरी तरह तो 33.25 प्रतिशत जनता कुछ हद तक संतुष्ट है। इस तरह 81.06 प्रतिशत संतुष्टि स्तर के साथ भूपेश बघेल सरकार देश में दूसरे नम्बर पर है। उनसे थोड़ा ही आगे 82.96 प्रतिशत संतुष्टि स्तर के साथ ओडिशा सरकार है। सर्वे के मुताबिक देशभर में सरकारों के कामकाज से 48.95 फीसदी जनता ही पूरी तरह से संतुष्ट है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह प्रतिशत 56.74 फीसदी है, जो अपने आप में सरकार के कामकाज की सफलता को बताता है।

ये है 10 राज्यों के टॉप टेन सीएम
नवीन पटनायक, ओडिशा
भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़
पी विजयन, केरल
जगनमोहन रेड्डी, आंध्र प्रदेश
उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली
जयराम ठाकुर, हिमाचल
बीएस येदियुरप्पा, कर्नाटक
सर्वानंद सोनोवाल, असम
अशोक गहलोत, राजस्थान

Categorized in: