दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनुप जायसवाल)- कोरोना महामारी में संक्रमण और छात्रो के भविष्य को लेकर चिंतित प्रदेश सरकार के समक्ष NSUI ने मांग रखी थी, जिसको लेकर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी के प्रथम एवम द्वितीय वर्ष के नियमित छात्रो को NSUI जनरल प्रमोशन दिए जाने पर जिलाध्यक्ष जाकेश राजवाडे द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मा.उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, NSUI प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

ज्ञात हो की NSUI द्वारा जनरल प्रमोशन की मांग की गई थी, तत्पश्चात राज्य सरकार, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा स्थगित कर दिया गया है। सभी वर्ष के प्राइवेट और पीजी डिप्लोमा, बीएड, बैकलॉग, व सप्लीमेंट्री की परीक्षा होगी। अटल यूनिवर्सिटी, रविशंकर यूनिवर्सिटी, संत गहिरगुरु यूनिवर्सिटी अम्बिकापुर, बस्तर यूनिवर्सिटी, हेमचंद यादव विवि दुर्ग में करीब 5,79,893 परीक्षार्थी है। इसमें करीब 1,71,639 छात्रो को परीक्षा में छूट मिलेगी, NSUI की बड़ी मांग पूरी होने पर छात्रों में हर्ष व्यक्त किया है।

Categorized in: