दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनुप जायसवाल)- कोरोना महामारी के वजह से हुए लाकडाउन के समय सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल बिश्रामपुर के प्रबंधन द्वारा शिक्षकों की वेतन न मिलने पर छात्र संग़ठन जोगी कांग्रेस के भटगांव विधानसभा अध्यक्ष सीटू गुप्ता के नेतृत्व में सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा व जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार रॉय को ज्ञापन सौंपा गया। लाकडाउन का बहाना देते हुए संस्था ने लगभग 6 महीने गुजार दिए, लाकडाउन से पहले से वेतन नही मिलने से शिक्षको को भारी आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। इस विकट समस्या में शिक्षक भुखमरी जैसे हालात से गुजरना पड़ रहा है।

छात्र संग़ठन जोगी कांग्रेस द्वारा कलेक्टर को इस समस्या से अवगत कराया ज़िस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान में लेने का आश्वाशन दिया है। छात्र संगठन जोगी ने कहा दस हज़ार के सहायता राशि प्रदान करे अन्यथा तीन दिवस की भीतर कार्यवाही नही की गई तो छात्र संगठन भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन/प्रशासन की होगी, ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से सीटू गुप्ता, सरफराज खान, अमान खान, अज्जु खान, आदर्श सिंह, आकाश पांडेय सहित अन्य छात्र उपस्थित थे।

Categorized in: