सिद्ध बाबा धाम छत्तीसगढ़ पर्यटन में होगा शामिल : डॉ महंत

मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नगर का गौरव सिद्ध बाबा धाम में प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार व भव्य मंदिर निर्माण हेतु मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में विद्वान पंडितों के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच भक्ति में माहौल में ऐतिहासिक भूमिपूजन कार्य संपन्न कराया गया ! उल्लेखनीय है कि सिद्ध बाबा धाम मनेंद्रगढ़ नगर का गौरव है जहां पर भगवान शिव विराजमान होकर मनेंद्रगढ़ नगर को अपनी कृपा बरसा रहे हैं ! सिद्ध बाबा धाम में प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के दिन मेले का आयोजन किया जाता है जहां पर आसपास के क्षेत्रों के भारी संख्या में श्रद्धालु जन पहुंचकर सिद्ध बाबा धाम में बाबा से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं ! सिद्ध बाबा धाम में श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था जिसकी कमी वर्षों से खल रही थी ! श्रद्धालुओं को सिद्ध बाबा धाम मंदिर तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था ! बाबा के आशीर्वाद से सिद्ध बाबा धाम सेवा समिति बनी जिसका मुखिया नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई व समाजसेवी मनोज कक्कड़ को बनाया गया ! सिद्ध बाबा धाम सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज कक्कड़ अपनी समिति के सभी सदस्यों के साथ मंदिर निर्माण एवं मंदिर तक पहुंच मार्ग के लिए सड़क बनाने का बीड़ा उठाया ! श्री कक्कड़ के आगे आते ही विधायक व जनप्रतिनिधियों सहित आम जनों व समाजसेवियों के हाथ सहयोग के लिए आगे बढ़ने लगे और जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती थी कभी सिद्ध बाबा धाम में सड़क व मंदिर का निर्माण होगा वह कार्य जन सहयोग के माध्यम से देखते ही देखते धीरे-धीरे साकार होने लगा और एनएच 43 से सिद्ध बाबा धाम तक सड़क का निर्माण हो गया ! समिति के सदस्यों के अथक प्रयास से सिद्ध बाबा धाम एक नए भव्य स्वरूप में दिखने लगा है और पहले से कहीं ज्यादा सिद्ध बाबा धाम लोगों के आस्था का केंद्र बन गया है ! प्रतिदिन लोग भारी संख्या में पूजा अर्चना करने सिद्ध बाबा धाम पहुंच रहे हैं वहीं समिति के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है ! सिद्ध बाबा धाम में सड़क व लाइट की व्यवस्था हो जाने के बाद बसंत पंचमी के पावन अवसर पर केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में बाहर से आए विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रोचार के बीच भक्तिमय में माहौल में विधिवत ऐतिहासिक भूमिपूजन संपन्न कराया गया ! सिद्ध बाबा धाम सेवा समिति के द्वारा जन सहयोग के माध्यम से सिद्ध बाबा धाम पहाड़ी को भव्य मंदिर निर्माण के साथ-साथ सजाने संवारने का कार्य किया जा रहा है ! भव्य मंदिर निर्माण के लिए लगातार सहयोग के हाथ आगे बढ़ रहे हैं !

सिद्ध बाबा धाम छत्तीसगढ़ के पर्यटन में होगा शामिल : डॉ महंत

सिद्ध बाबा धाम में भव्य एवं ऐतिहासिक मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने श्री सिद्ध बाबा धाम मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना की और भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी ! इस दौरान उन्होंने कहा कि सिद्ध बाबा सेवा समिति के द्वारा जब उन्हें भव्य मंदिर निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया गया तो सिद्ध बाबा धाम को छत्तीसगढ़ के पर्यटन में शामिल करने की मांग उनसे की गई तब उन्होंने कहा था कि भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में हेलीपैड बनवाया जाए जिससे वह हेलीकॉप्टर से वहां आए और सिद्ध बाबा धाम पर्यटन से जुड़ जाए लेकिन अभी बाबा का आदेश नहीं था आने वाले समय में निश्चित रूप से सिद्ध बाबा धाम छत्तीसगढ़ के पर्यटन में शामिल हो जाएगा ! विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भव्य मंदिर निर्माण के लिए सिद्ध बाबा धाम सेवा समिति सहित जन सहयोगियों को अपनी बधाई व शुभकामनाएं देते हुए हर संभव मदद की बात कही !

इस अवसर पर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल, मरवाही विधायक डॉक्टर ध्रुव, चिरमिरी नगर निगम महापौर कंचन जायसवाल, सभापति गायत्री बिरहा, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष प्रभा पटेल, एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक श्री कंजरकर, डीएफओ विवेकानंद झा, कलेक्टर कोरिया एसएन राठौर , पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश पांडे, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, सिद्ध बाबा धाम सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज कक्कड़, राजेश शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य व काफी संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहे !

Categorized in: