मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! श्री श्याम सेवा संस्थान के तत्वाधान में शहर का आस्था का केंद्र बना पवित्र स्थल श्री सिद्ध बाबा धाम में 26 फरवरी 2021 से 6 मार्च 2021 तक श्रीमद् भागवत कथा की अमृत रस धारा बहेगी ! इस अवसर पर श्रद्धालु जन श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे ! श्री सिद्ध बाबा धाम में 26 फरवरी 2021 से 6 मार्च 2021 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन होगा ! श्रीमद् भागवत कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी जी एवं उनकी बालविदुषी पुत्री कुमारी शीघ्रता त्रिपाठी जी के श्री मुख से किया जाएगा ! वृंदावन धाम से पधारे आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी जी ने श्री सिद्ध बाबा धाम की स्वप्रेरणा से सिद्ध बाबा धाम में श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करने का स्वयं के खर्चे से निर्णय लिया है जो बहुत ही अद्भुत व पुनीत का कार्य है ! आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी ने श्री सिद्ध बाबा धाम को बहुत ही पवित्र और सिद्ध स्थल बताया और बहुत बड़े काम होने की बात कही है ! श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 26 फरवरी 2021 को प्रातः 9 बजे कलश यात्रा के साथ होगा ! भव्य कलश यात्रा प्रातः 9 बजे शुरू होकर नगर का भ्रमण करते हुए सिद्ध बाबा धाम पहुंचेगी ! सिद्ध बाबा धाम में आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी एवं उनकी सुपुत्री बाल विदुषी शीघ्रता त्रिपाठी जी के द्वारा 26 फरवरी 2021 से 6 मार्च 2021 तक लगातार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा की अमृत रस धारा बहाई जाएगी ! श्री सिद्ध बाबा धाम सेवा समिति के द्वारा नगर के समस्त श्रद्धालु जनों से उक्त अवसर का लाभ उठाने आग्रह किया गया है !

Categorized in: