रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- साहू समाज द्वारा रामानुजगंज में नशामुक्ति जनजागरण एवं सामाजिक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला साहू समाज के अध्यक्ष रामसेवक गुप्ता ने की वही कार्यक्रम में मुख्य  रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महन्त रामसुन्दर दास तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शान्तनु साहू एवं महेश साहू, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू, रमेश साहू दुर्ग मुख्य सलाहकार, क्रांति साहू बिलासपुर अंकेक्षक, लक्ष्मी गुप्ता उपाध्यक्ष, सरगुजा के पूर्व अध्यक्ष प्रयागराज साहू, मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल साहू, रंका झारखंड के प्रखण्ड अध्यक्ष उदय गुप्ता, जिला साहू समाज के संरक्षक संतोष गुप्ता, बंशीधर गुप्ता, छुनेश्वर गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, उपाध्यक्ष रामनारायण साहू रघुनाथ नगर, रामप्रताप गुप्ता चाकी, रामराज गुप्ता भोरमी, रामचन्द्रपुर ब्लॉक के अध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता, बलरामपुर ब्लॉक के अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, वाड्रफनगर ब्लॉक के अध्यक्ष रामललित साहू, राजपुर ब्लॉक के अध्यक्ष मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।

                          कार्यक्रम की शुरुआत महामाया मंदिर में पूजा अर्चना करके पद यात्रा से हुआ। कार्यशाला में सामाजिक संगठन और नशा मुक्ति पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा विचार रखा गया. गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महन्त रामसुन्दर दास द्वारा नशा मुक्ति के साथ साथ गौ संवर्धन और संरक्षण पर  जोर दिया गया। प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को नशा नहीं करने का संकल्प कराया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में जयप्रकाश गुप्ता, सुनिल गुप्ता, चन्द्रभूषण गुप्ता, अविनाश गुप्ता, बीडीलाल गुप्ता आदि सक्रिय रहे।

Categorized in: