रायपुर। प्रदेश साहू संघ आैर युवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रतिबंधित नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का दूसरा चरण आज सरगुजा संभाग से प्रारंभ होगा। साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष आैर युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व में पदयात्रा 9 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम के तहत 5 नवंबर को जशपुर के बगीचा, 6 नवंबर को बलरामपुर के रामानुजगंज, 7 नवंबर को अंबिकापुर, 8 नवंबर को कोरिया आैर नौ नवंबर को सूरजपुर जिले में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लोगों को जागरुक करते हुए प्रतिबंधित नशे का सेवन नहीं करने की शपथ भी दिलाई जाएगी।

Categorized in: