2024 टाटा हैरियर फेसलिफ्ट और सफारी फेसलिफ्ट की बुकिंग कल से शुरू होगी। आने वाले हफ्तों में इसकी लॉन्चिंग होगी। टाटा मोटर्स ने कुछ दिन पहले फेसलिफ्टेड हैरियर और सफारी के लिए टीजर जारी किया है। इन दो SUVs को सड़कों पर कई बार टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। इसमें 2.0L 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन देखने को मिलेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

इंजन पावरट्रेन

इसमें 2.0L 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन देखने को मिलेगा। यह 170ps की अधिकतम पावर आउटपुट और 350nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे 6-स्पीड MT या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर AT से जोड़ा जाएगा। टाटा के पास पाइपलाइन में एक नया DI पेट्रोल इंजन और हैरियर का एक इलेक्ट्रिक वैरिएंट भी है। टीजर वीडियो के माध्यम से इसकी 5 डिटेल्स सामने आई हैं।

1. इंटीरियर अपडेट 

इंटीरियर के टीजर वीडियो से पता चलता है कि इसमें 10.25-इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, बड़े टाटा लोगो के साथ एक नया 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड की चौड़ाई को कवर करने वाली एंट्री एंबिएंट लाइटिंग मिलती है। वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो इंटरफेस के साथ 12.3 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

2. नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल

इसमें नेक्सन फेसलिफ्ट की तरह ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसमें नेक्सन फेसलिफ्ट में मिलने वाला 12.3 इंच का बड़ा यूनिट मिल सकता है।

3. प्रीमियम डैशबोर्ड अपडेट

2024 टाटा हैरियर और सफारी में डैशबोर्ड का लेआउट बरकरार रहेगा, लेकिन नकली लकड़ी के ट्रिम के स्थान पर एक नया ग्लास पैनल होगा। इसमें ज्यादा प्रीमियम लेदर फिनिश मिलेगा।

4. नया सेंटर कंसोल

अपडेटेड नेक्सन और नेक्सन ईवी की तरह ही टॉगल स्विच के साथ टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल भी उपलब्ध होंगे। नए सेंटर कंसोल में एक नया रोटरी ड्राइव सेलेक्टर और एक नया गियर लीवर है।

5. कई विज़ुअल अपडेट

दोनों एसयूवी के फ्रंट फेसिया में महत्वपूर्ण अपडेट हुए हैं और वे हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट से काफी इंस्पायर हैं। प्रत्येक मॉडल में खास अपील है। वाइड फ्रंट एंड में ग्रिल सेक्शन, स्प्लिट एलईडी हेडलैंप क्लस्टर के साथ चौड़ाई में चलने वाली पतली एलईडी लाइटिंग बार, मस्कुलर बोनट, न्यू डिजाइन अलॉय व्हील्स, फास्ट एलईडी टेल लैंप हैं।

Categorized in: