0कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संम्पन्न
0 पदाधिकारियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

सूरजपुर। कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी उल्का  स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह  संसदीय सचिव  पारस नाथ राजवाड़े, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ जे पी श्रीवास्तव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी  महामंत्री  द्वितेंद्र मिश्रा, पी सी सी से आये श्री चौहान एवं  अरशद अली की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी बातें रखीं। राष्ट्रीय सचिव के समक्ष खुलकर मन की बात रखने का अवसर मिलने से भी सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। समस्त उपस्थित अतिथियों ने भी पर्याप्त समय देते हुए धैर्य से सभी की बातें सुनी। पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं तथा पार्टी एवं प्रशासन के साथ समन्वय को लेकर तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा एवं अपमान की बात करते हुए अपने नेताओं के समक्ष खुलकर अपने विचार रखे। स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय  सिंह ने सभी का बिंदुवार जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया। राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी श्री  उल्का ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं की मांग व समस्याओं को अक्षरसः राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने की बात कहते हुए आश्वासन दिया कि उनकी एक एक बात सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी तक पहुंचाई जायेगी और निराकरण का पूरा प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी कार्यकर्ता को निराश होने की जरूरत नहीं है। हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व आपका सम्मान करता है आपके मन की बात जानना चाहता है इसीलिए मुझे यहां भेजा गया है और मैं आपसे वादा करता हूं कि आपकी एक एक बात का उल्लेख मेरी रिपोर्ट में होगा। आप सभी का स्थान हमारे सांसद विधायक से ऊपर हैं आप हैं तभी कोई व्यक्ति पार्टी का संसद विधायक बन सकता है आपके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा।  कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने दिया तथा संसदीय सचिव  पारसनाथ राजवाड़े, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी डॉ जे पी श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।  संबोधन पश्चात राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी के साथ उपस्थित सभी अतिथियों ने जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं ब्लाक अध्यक्षों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी एवं अतिथियों ने जिला कांग्रेस के निर्माणाधीन कार्यालय राजीव भवन का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एन एस यू आई सहित सभी प्रकोष्ठों के जिला, ब्लाक अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: