अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। प्रदेश भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश व्यापी अहवाह्न पर सहकारिता प्रकोष्ठ जिला बलरामपुर द्वारा आज मंगलवार को कुसमी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे प्रदेश के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी किए जाने हेतु भंडारण सुरक्षा व्यवस्था एवम अन्य प्रकार की तैयारिया नही किए जाने के संबंध में बलरामपुर कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से ध्यानाकर्षित कराया गया ।

ज्ञापन में बताया गया हैं की कांग्रेस सरकार द्वारा धान खरीदी उपार्जन केन्द्रों में किसी भी प्रकार की तैयारी नही किए जाने के साथ-साथ धान खरीदी केंदो में धान खरीदी करने वाले स्थल का साफ़ सफाई ,व्यवस्था , भूषा , बरदाना, सूजा, सुतली, की व्यवस्था अभी तक नही किया गया है. साथ ही किसानों के लिए पेय जल की व्यवस्था के साथ-साथ अभी तक सोसायटी में धान खरीदी करने हेतु अग्रिम राशि जारी नही की गई है.  सहकारी समिति के कर्मचारीयो द्वारा अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर धान खरीदी से पृथक करने की चेतावनी भी दिए गए है।

सहकारिता प्रकोष्ठ व भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुवे कहा हैं की सरकार द्वारा बिना किसी प्रकार की सुव्यवस्थित ढंग से धान उपार्जन केन्द्रों में व्यवस्था किए बिना ही धान खरीदी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी करने की घोषणा की गई है । जिससे पूरे छत्तीसगढ़ में  किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । इसलिए प्रदेश  सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा सभी जिला में ज्ञापन के माध्यम से सभी जिला के कलेक्टर को सभी धान उपार्जन खरीदी केंद्रों में धान खरीदी करने से पहले समुचित व्यवस्था करने की मांग सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौंप कर छत्तीसगढ़  प्रदेश में व्यवस्था को सुदृण करने की मांग  की गई है । जिससे प्रदेश के किसानों को धान उपार्जन केन्द्रों में धान की बिक्री करते समय किसी प्रकार की परेशानियों का सामना करना न पड़े ।

इस दौरान केदार गुप्ता, रमेश गुप्ता, राकेश भारती, उमेश्वर ओझा, बली वेचन गुप्ता , मोहमद समीम,अर्जुन दास सहित अन्य सहकारिता प्रकोष्ठ एवम भाजपा पदाधिकारी  उपस्थित थें।

Categorized in: