अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय, संगठन महामंत्री भाजपा पवन साय, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष शशि कांत द्विवेदी, प्रदेश सदस्य केदार गुप्ता कुसमी तथा बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा के द्वारा अनुमोदित कर सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा जिला बलरामपुर मे जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्य समिति सदस्य की सूची जारी की गई।

सूची जारी कर सामरी विधान सभा सहित बलरामपुर जिला एवं पाल बिधान सभा के जिला स्तर पर सहकारिता प्रकोष्ठ का गठन कर जिला कार्यकारिणी का बिस्तार किया गया. कार्यकर्ताओं में इसे लेकर चर्चा हैं कि सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा जिला बलरामपुर एवं प्रदेश को मजबूत बनाने मे काफ़ी सहयोग मिलेगा. भाजपा जिला बलरामपुर मे जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्य समिति सदस्य बनाये जाने पर बलरामपुर जिला मे काफ़ी हर्ष का माहौल व्याप्त हैं.

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला बलरामपुर मे जिला संयोजक रमेश गुप्ता कुसमी ,जिला सहसंयोजक सतीश सिंह राजपुर, जिला मिडिया प्रभारी राकेश भारती कुसमी, जिला मिडिया सह प्रभारी अनिल सोनी राजपुर, जिला सोसल मिडिया प्रभारी संजीत गुप्ता भवरमाल, सोसल मिडिया सह प्रभारी रोशन चौरसिया, बलरामपुर सहित कुल 11 मण्डलो से जिला कार्य समिति सदस्य बनाया गया. जिसमे गणेश सिंह सनावल, राजू गुप्ता डावरा पास्ता, संतोष यादव भवरमाल, बसंत लाल कनौजिया वाड़फनगर, रामलखन जायसवाल शंकरगढ़ बेल्सर, शंकरप्रसाद जायसवाल रघुनाथ नगर, कमला प्रसाद गुप्ता चादो इदरीकला, नन्द कुमार जायसवाल बरियो, सुरेश अग्रवाल राजपुर, नंदू कश्यप कुसमी, शशि सिंह बलरामपुर पुटसूरा को बलरामपुर जिला मे जिला पदाधिकारी एवं सदस्य बनाने से क्षेत्र मे हर्ष का माहौल हैं।

Categorized in: