बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर मे प्रांत नाई सेन समाज के आह्वान पर वाड्रफनगर ब्लॉकके द्वारा गैर नाई समाज के लोगों द्वारा नाई कर्म सैलून कार्य किए जाने के विरोध एवं समाज की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा गया।
समाज के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सैलून व्यवसाय हमारे पूर्वजों की परंपरागत आजीविका का प्रमुख स्रोत रहा है, जिसे वर्तमान समय में बाहरी लोगों द्वारा अपनाए जाने से समाज के पारंपरिक रोजगार पर संकट उत्पन्न हो गया है। समाज ने राज्य सरकार से इस परंपरागत व्यवसाय को संरक्षित करने, प्रोत्साहन देने तथा नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के लिए विशेष योजनाएं बनाए जाने की मांग की है। एवं पांच सूत्र मांग किया गया है
इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष विकास श्रीवास, सचिन ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, सैलून व्यवसाय अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ठाकुर, सैलून व्यवसाय उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर प्रभु, विजय, श्रवण, संतोष, मनोज, विनोद, जयप्रकाश, ताराचंद, नितेश, अमिताभ, राजू, सुरेश, रमेश, दिनेश, राजेंद्र, सुनील, मालीबच्चन, नीरज, प्रहलाद, नितिन, राजेश, राकेश, राजेश्वर, मंटू ठाकुर एवं सर्व नाई सेन समाज के सभी सदस्य गण शामिल हुए।

Categorized in: