राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में सर्व नाई सेन समाज की बैठक हुई संपन्न दर्जनों की संख्या में समाज के प्रमुख रहे उपस्थित
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज शिव मंदिर के प्रांगण में सर्व नाई सेन समाज के बैठक का आयोजन किया गया था जहां दर्जनों की संख्या में समाज के प्रमुख उपस्थित रहे वही सर्व नाई सेन समाज के होने वाले भव्य सम्मेलन के विषय में चर्चा किया गया एवं रूपरेखा भी तैयार किया गया सर्व नाई सेन समाज के जिला अध्यक्ष मंटू ठाकुर ने कहा कि जिले में महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा और हम सभी समाज के लोग एकजुटता होकर इस सम्मेलन को सफल बनाएं अध्यक्ष ने कहा की हम सभी को एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ना होगा जिससे हमरा समाज मजबूत हो सके समाज के वरिष्ठ राजा ठाकुर ने समाज में चल रही सदस्यों की सर्वे का कार्य के बारे में भी जानकारी ली और बहुत जल्द इस कार्य को पूर्ण करने को भी कहा वहीं इस बैठक कार्यक्रम राजा ठाकुर राजेंद्र ठाकुर (राजू) रामजी ठाकुर नंदकिशोर ठाकुर रविंद्र ठाकुर चंद्रदेव ठाकुर दीपक ठाकुर चंद्रिका ठाकुर दिनेश ठाकुर एवं भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे

Categorized in: