राजेन्द्र ठाकुर( राजू) बलरामपुर-बलरामपुर जिले में संचालित स्कूल बसों का निरीक्षण आज सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी बलरामपुर के द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर उक्त कमियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बलरामपुर यातायात प्रभारी राजेंद्र साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन अधिकारी एस एल लकड़ा, तथा यातायात विभाग बलरामपुर की टीम के द्वारा रामानुजगंज के न्यू एरा पब्लिक स्कूल ,सेंट मैरिज हाई स्कूल, एवं चाइल्ड पब्लिक स्कूल में संचालित स्कूल बसों का निरीक्षण कर शासन द्वारा निर्धारित 16 बिंदुओं के अनुसार बसों का चेक किया गया है स्कूल बसों में कुछ कमियां पाई गई है उनके संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल को हिदायत दिया गया। की जल्द से जल्द कमियों को सुधार करा कर यातायात विभाग को जानकारी दे

Categorized in: