मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में सरपंच संघ दो भागों में विभाजित हो गया है 2 दिन पहले 4 जनवरी 2021 को जहां चैनपुर सरपंच उजित नारायण सिंह को सरपंच संघ का अध्यक्ष बनाया गया था वही 2 दिन बाद 6 जनवरी 2021 को सिरौली सरपंच अमोल सिंह मरावी को सरपंच संघ का अध्यक्ष बना दिया गया ! मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत सरपंच संघ का गठन संशोधित विधिवत किया गया जिसमें दिनांक 30दिसंबर 2020 को डोमनापारा रानी दुर्गावती भवन में सरपंच उपस्थित हुए एवं निर्णय लिया गया कि आगामी 06 जनवरी 2021 बुधवार को 12 बजे उपस्थित होने का आह्वान किया गया ! जिसके तहत 6 जनवरी 2021 को फिर एक बैठक की गई जिसमें उपस्थित सरपंचों के सर्वसम्मति से सरपंच संघ का अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी ग्राम पंचायत सिरौली, उपाध्यक्ष अभिराज सिंह सरपंच पाराडोल, श्रीमती राधना सिंह सरपंच पसौरी, श्रीमती तेज कुमारी सरपंच नागपुर, श्रीमती जीवंती एक्का सरपंच केंवटी, सचिव श्रीमती निविश लकड़ा सरपंच बौरीडा॑ड, सह सचिव आनंद कुमार भगत सरपंच बुंदेली, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह सरपंच लालपुर, सह कोषाध्यक्ष बिल सिया सरपंच ताराबहरा, सलाहकार भारत सिंह सरपंच डंगौरा, कुंवर सिंह मरावी सरपंच तिलोखन, सुखदेव सिंह पूर्व सरपंच बंजी, अमर सिंह श्याम पूर्व सरपंच साल्ही, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार सिंह सरपंच चौघड़ा, सह मीडिया प्रभारी बलदेव सिंह सरपंच मुसरा, प्रवक्ता शिव प्रसाद सिंह आयम सरपंच गुरुडोल, सह प्रवक्ता परमेश्वर सिंह सरपंच बेलबहरा, संरक्षक सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब सिंह कमरो एवं श्रीमती ऊषा सिंह जिला पंचायत सदस्य को बनाया गया है !

Categorized in: