बिश्रामपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सपकरा वरपारा निवासी एक छात्रा ने बीती रात घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सपकरा वरपारा निवासी बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा चन्द्रकला पिता दुलार साय राजवाड़े ने बीती रात घर में ही अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस ने शव पंचनामा पीएम उपरांत शव परिजन के सुपुर्द कर मर्गकायम कर लिया है।

Categorized in: