बलंगी (विवेक पांडे)- लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाए गए बलंगी को बैढन(म.प्र)से जोड़ने वाली मेन रोड में बेबदी से लेकर बॉर्डर तक सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो गए है जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है विभाग को तत्काल इसे भरवाए जाने की आवश्यकता है, गौरतलब है कि बैढन रोड में बेबदी रामविलास कुशवाहा के घर से लेकर बॉर्डर तक हादसे को आमंत्रित कर सकता है, इस रोड से होकर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है लोक निर्माण विभाग को अविलंब सभी गड्ढों को भरवाए जाने की आवश्यकता है इस रोड को बने अभी कुछ साल ही हुए हैं, प्रत्येक वर्ष रोड के रखरखाव में लोक निर्माण विभाग द्वारा बड़ी राशि खर्च होती है, ऐसे में विभाग की बड़ी लापरवाही लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है। वैसे भी इस तरह के रास्तों में हादसे लगातार होते ही रहते हैं। यदि इसी तरह निर्माण के नाम पर खानापूर्ति होगी तो आम जनता को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा इसके लिए रोड निर्माण की मरम्मत जिसे भी जिम्मेदारी दी जाए उसको ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठता के साथ पूरी की जाए ताकि बेहतर आवागमन हो सके और हादसे से जानमाल का नुकसान भी न हो।

Categorized in: