अंबिकापुर। शहर के खरसिया रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास 2 चाटर्ड अकाउंटेंट कार्यालय में लगे 4 एसी के आउटडोर यूनिट चोरी के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर वारदात में शामिल 4 आरोपियों को गिर तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी का तीन आउट डोर यूनिट भी बरामद किया है। जबकि वारदात में शामिल मुख्य आरोपी अभी पुलिस गिर त से बाहर है। वहीं एक एसी की आउटडोर यूनिट का पता नहीं चल पाया है । पुलिस ने चारों आरोपियों का जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मायापुर में बिजली ऑफिस के पास रहने वाले पंकज अग्रवाल व मुकेश अग्रवाल चाटर्ड अकाउंटेंट हैं। शहर के खरसिया चौक स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास इनका ऑफिस है। पंकज अग्रवाल 6 जून की शाम 6 बजे ऑफिस बंद कर घर आ गए थे। दूसरे दिन 7 जून की दोपहर 1 बजे ऑफिस पहुंचकर एसी ऑन किए तो नहीं चालू हुआ। फिर उन्होंने एसी के मैकेनिक को बुलाकर दिखवाया तो पता चला कि ऑफिस में लगे चारों एसी का आउटडोर यूनिट कोई चोरी कर ले गया है। सीए पंकज ने इसकी रिपोर्ट 8 मई की शाम 4 बजे कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
सीसीटीवी में दो युवक हुए थे कैद
सीए कार्यालय के द तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एसी के आउटडोर को चोरी करते दो युवक कैद हुए थे। पुलिस इसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर सबसे पहले मोमिनपुरा निवासी 22 वर्षीय मोह मद नईम अंसारी पिता नसीमुल हक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने मु य सहयोगी के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया। मोह मद नइम ने पुलिस को बताया कि एसी का आउटडोर चोरी कर अपने सहयोगी मोमिनपुरा निवासी शबान अंसारी पिता इमरान अंसारी, महामायापारा निवासी नदीम व घुटरापारा निवासी सुफियान अंसारी के घर में रखा है। पुलिस ने सोमवार की देर रात तीनों आरोपियों के घर दबिश देकर सामान बरामद कर उन्हें गिर तार कर लिया।
मु य आरोपी फरार
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल मु य आरोपी हारून है जो शहर के बिशुनपुर का मूल निवासी है। वह मोमिनपुरा में किराए के मकान में रहता है। वह घटना के बाद से फरार है। वही चोरी की एक आउटडोर यूनिट उसी के पास बताया जा रहा है। इधर पुलिस ने गिर तार चारों आरोपियों को धारा 380 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में मु य रूप से एसआई सुरेश मिंज, एएसआई धनंजय पाठक, बालमुकुंद सिंह व अतुल सिंह शामिल रहे।

Categorized in: