108 एंबुलेंस की त्वरित सेवा से मिल रही पीडि़तों को राहत

राजेन्द्र ठाकुर (राजू )छ.ग.फ्रंटलाइन
बलरामपुर। शासन द्वारा आपातकालीन घटना-दुर्घटना के मौके पर तत्काल सेवा उपलब्ध कराने संजीवनी 108 की व्यवस्था की गई है, जो लगातार लोगों की मदद कर रही है। 24 घंटे ड्यूटी पर एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी तैनात रहते हैं। बलरामपुर जिले के जय अंबे इमरजेंसी सेवा के प्रबंधक संदीप यादव ने बताया कि तातापानी महोत्सव में भी 108 एंबुलेंस ने लोगों की मदद की। उन्होंने बताया कि तेतरडीह में पिकअप एवं ऑटो में भिड़ंत हो गई थी। जैसे ही इस बात की जानकारी संजीवनी 108 के कर्मचारियों को मिली उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंच घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। औराझरिया और कोसा मोड़ में हुई एक सड़क दुघर्टना में दो लोग घायल हुए थे, इन घायलों को भी संजीवनी एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

Categorized in: