अंबिकापुर। संकल्प यूथ क्लब, समाज सेवी संस्था के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस, गंगापुर के घुमंतू हॉस्टल में मनाया गया। यहां संगीत, अंताक्षरी जैसे कार्यक्रमों की प्रस्तुती बच्चों ने दी। संस्था के कार्यकर्ताओं ने बताया कि हॉस्टल में करीबन 100 बच्ची रहती हैं, इस हॉस्टल में आज तक बाउंड्री नहीं बना है। पहले बच्चों को हॉस्टल में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण अभिमन्यु साहू के द्वारा निश्शुल्क दिया जाता था। ये बच्चियां बाहर अपना जौहर दिखाकर मेडल भी जीते हैं। ये स्वयं की रक्षा के लिए आत्मनिर्भर भी बन रहे थे लेकिन वर्तमन में हॉस्टल में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण बंद करा दिया गया है। इसे फिर से शुरुआत कराने की जरूरत है, जिससे ये बच्चियां ताइक्वांडो के क्षेत्र में मिशाल बन सकें। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अंकुर सिन्हा, अजीज टोप्पो, सुरेश राम बुनकर, अनिकेत सिन्हा, देव प्रताप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: