रामानुजनगर। रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष बाबू लाल अग्रवाल की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष बाबू लाल अग्रवाल ने सभी को भगवा गमक्षा पहना कर उनका स्वागत किया।
लंबे समय से समाजिक कार्यकर्ता के रूप में स्थानीय मुद्दों व क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सरकार व प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन कर अपनी अलग पहचान बनाने वाले आम आदमी पार्टी के युवा विंग के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता अपने तमाम साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए । संजीव गुप्ता अच्छे वक्ता भी हैं और क्षेत्र के समस्याओं की उन्हें समझ भी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई और वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के रिति निति व कार्यपद्धति से प्रभावित हैं। वहीं विधायक खेलसाय सिंह द्वारा उपेक्षित रहे और उनके निष्क्रियता से नाराज लल्लू साहू के साथ भी बड़ी संख्या में युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर भाजपा के साथ चलने का निर्णय लिया। सभी को बाबूलाल अग्रवाल ने सम्मान कर भाजपा में शामिल कराया। इस अवसर पर मनोज राजवाड़े संतोष यादव फलेश्वर रिंकल गुप्ता विशाल सिंह गनेश्वर आदि सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ नेता शैलेश्वर सिंह मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय युवा मोर्चा के सुमित साहू सुंदर लाल सिंह संतोष साहू उपेंद्र यादव संजू साहू अमन तांजे आदि उपस्थित रहे।

 

घोषणापत्र पर जिलाध्यक्ष ने ली प्रेसवार्ता। शुक्रवार को जारी भाजपा के घोषणापत्र को लेकर भाजपा द्वारा प्रेस-वार्ता कर सरकार बनने पर क्या किया जाएगा इसकी जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष बाबू लाल अग्रवाल ने बताया कि हमारी पार्टी में सभी वर्गों को ध्यान में रखकर संकल्प पत्र जारी किया है जो मोदी की गारंटी है। किसान जवान महिला तथा कर्मचारियों से लेकर सभी लोगों का खयाल रखते हुए एक समग्र व्यापक व सर्वहारा वर्ग तथा संपूर्ण छत्तीसगढ़ के विकास को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र जनता के समक्ष रखा है। जिलाध्यक्ष ने धान खरीदी की दर में वृद्धि, महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए युवाओं को रोजगार और रिक्त पदों पर एक लाख सरकारी भर्ती वनोपज के मूल्यों में भी वृद्धि की बात संकल्प पत्र में लिखा गया है हाथी प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत लोगों को मुफ्त बीमा तथा आकस्मिक निधन पर 07 लाख रुपए मुआवजा तथा पिछला बकाया धान के बोनस दिए जाने सहित अनेक योजनाएं भारतीय जनता पार्टी लेकर आएगी । श्री अग्रवाल ने संकल्प पत्र के उन सभी वायदों को विस्तार से बताया।

Categorized in: