राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर बलरामपुर जिला मुख्यालय के नवीन महाविद्यालय में जनसंपर्क विभाग ने ‘देश के प्रधानमंत्री की संकल्पना’ विषय पर एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इस प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण और उनके द्वारा देश के विकास के लिए किए गए प्रयासों को जन-जन तक पहुँचाने का काम किया
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी की विभिन्न योजनाओं और अभियानों के बारे में कॉलेज एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं को लगे फोटो के माध्यम से प्रधानमंत्री के गुजरे हुए दिनों को दिखाया गया
बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल को खिलाया
वही श्री अध्यक्ष ने देश के प्रधानमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की।
मुख्य अतिथियों ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोदी जी की संकल्पना ने देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनके कार्यों से प्रेरित होकर सभी को देश की सेवा में योगदान देना चाहिए इस प्रदर्शनी ने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने और उनके योगदान को सराहने का एक प्रभावी मंच प्रदान किया वही इस कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी बलरामपुर देविका मरावी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनी, बलरामपुर जनपद उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित, विधायक प्रतिनिधि कॉलेज गौतम सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी जितेंद्र जायसवाल, कॉलेज के प्राचार्य एन के देवांगन एवं स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित हैं

Categorized in: