देश के SUV सेगमेंट में महिंद्रा की जड़ें काफी मजबूत हो चुकी है। उसकी स्कॉर्पियो, बोलेरो, थार जैसे मॉडल की डिमांड लगातर बढ़ रही है। हालांकि, उसके MPV सेगमेंट की एक कार ऐसी है जिसकी सेल लगभग खत्म होने कगार पर आ गई है। हम बात कर रहे हैं महिंद्रा मराजो की। पिछले महीने यानी अप्रैल में मराजो की सिर्फ 20 यूनिट ही बिकीं। कंपनी ने अब तक मराजो का अपडेट मॉडल लॉन्च नहीं किया है। इसका मतलब ये है कि कंपनी इसका पुराना स्टॉक खाली करना चाहती है। बता दें कि पिछले कई महीनों से मराजो की सेल्स डाउन है।

6 महीने में महिंद्रा मराजो सेल्स
महीना सेल्स यूनिट
नवंबर 2023 49
दिसंबर 2023 62
जनवरी 2024 32
फरवरी 2024 51
मार्च 2024 51
अप्रैल 2024 20
टोटल 265
मंथली औसत 44

मराजो की पिछले 6 महीने की सेल्स की बात करें तो नवंबर 2023 में इसकी 49 यूनिट, दिसंबर 2023 में 62 यूनिट, जनवरी 2024 में 32 यूनिट, फरवरी 2024 में 51 यूनिट, मार्च 2024 में 51 यूनिट और अप्रैल 2024 में 20 यूनिट बिकीं। इस तरह इन 6 महीने के दौरान इसकी कुल 265 यूनिट बिकीं। वहीं, मंथली औसत सेल्स 44 यूनिट की रही।

मराजो पर 93,200 रुपए का डिस्काउंटमहिंद्रा की मराजो MPV के तीनों वेरिएंट पर इस महीने 93,200 रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके साथ, इसमें 20,000 रुपए की एक्सेसरीज भी शामिल हैं। मराजो को M2, M4+ और M6+ ट्रिम में खरीद सकते हैं। मराजों की एक्स-शोरूम कीमत 14.39 लाख से 16.80 लाख रुपए तक हैं।

मराजो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा की इस MPV में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला), रिमोट की-लेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और 17 इंच एलॉय व्हील जैसे फीचर आते हैं।

Categorized in: