मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ के आवाहन पर मनेंद्रगढ़ विकासखंड के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर शासकीय कर्मचारी घोषित करने सहित 8 सूत्रीय मांग को लेकर सोमवार को तहसील कार्यालय के बगल में धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की है ! आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि शिक्षाकर्मी जो पहले पंचायत के अधीन थे उन्हें नीति निर्धारित कर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारी बनाया गया है इसी तरह प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को भी शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए ! मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों की भांति छत्तीसगढ़ में भी कम से कम 11000 मासिक मानदेय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वीकृत किया जाए ! आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के चुनावी जन घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नर्सरी शिक्षक के रूप में उन्नयन करने की घोषणा की गई थी लेकिन 2 वर्ष के बाद भी शिक्षक के रूप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उन्नयन नहीं किया गया सरकार द्वारा वायदा पूरा नहीं किया गया ! समूह बीमा मासिक पेंशन हेतु नीति निर्धारित कर इसका लाभ दिया जाए आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं के पद पर सहायिकाओं को लिए जाने के लिए वर्तमान में 25 प्रतिशत का बंधन रखा गया है परियोजना कार्यालयों में पद रिक्त होते ही विज्ञापन निकाल दिया जाता है जिसके कारण 1 व 2 प्रतिशत की पूर्ति नहीं होने के कारण सहायकों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है इसके लिए 25 प्रतिशत के बंधन को समाप्त किया जाए और कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर सहायिकाओं को नि:शर्त लिया जाए ! आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 8 सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया है ! धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष रीना यादव, ममता सिंह, प्रेरणा शर्मा, सीमा सिंह, मीना त्रिपाठी, प्रेमलता, किरण, बसंती नायक, सियावती, प्रेमवती, सुनीता श्रीवास्तव, निर्मला सिंह, सीता सेन, सुनीता विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रहे!

Categorized in: